UPMSP ने आज दोपहर करीब 2 बजे यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित किया।
कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने 97.67% के साथ परीक्षा में टॉप किया
दूसरे स्थान पर मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा हैं।
संस्कृति ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और किरण कुशवाहा ने भी 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दोनों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर कन्नौज के अनिकेत शर्मा हैं।
कुल छात्रों में से 88.18% ने बोर्ड परीक्षा पास की है।
कुल 25,20,634 पंजीकृत छात्र में से 22,22,745 छात्र उत्तीर्ण हुए।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का 85.25 प्रतिशत।
इस साल, परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।