Google Doodle : Anna Mani का 104 वाँ जन्मदिन मना रहा है 

हमारे भारत की बहुत ही प्रसिद्ध भौतिक और मौसम विज्ञानी अन्ना मणि का आज 23 August को 104 वाँ जन्मदिन है। 

इस खास मौके पर Google ने अन्ना मणि के लिये बहुत ही special Doodle तैयार किया है। 

अन्ना मणि का जन्म 23 August 1918 को केरल में और मृत्यु 16 August 2001 को तिरूवनंतपुरम में हुआ था। 

अन्ना मणि ने अपने जीवन के शुरुआती 8 वर्षों में ही मलयालम सार्वजनिक पुस्कालय के सभी किताबों को पढ़ लिया था। 

जब उनकी आयु 12 वर्ष की हुई तो उन्होंने उस समय जितनी भी अंग्रेजी की किताबें थी, सभी को पढ़ लिया था। 

अन्ना मणि के 8 वें जन्मदिन पर जब उनके परिवार ने उन्हें हीरे की बालियाँ दी तो उन्होंने मना कर दिया और उसके बदले एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका की किताबों क् चुना। 

अन्ना मणि ने 1939 में प्रेसिडेन्सी कॉलेज से B.Sc. में भौतिकी और रसायन से स्नातक किया और फिर 1945 में भौतिकी में स्नातक की पढ़ाई के लिए इंपीरियल कॉलेज लंदन गई। 

अन्ना मणि ने बंगलौर में हवा की गति और सौर ऊर्जा को मापने का एक कार्यशाला स्थापित किया। 

उसके बाद उन्होंने ओज़ोन परत पर भी शोध करके इंटरनेशनल ओजोन एसोसिएशन की सदस्य बन गई। 

अन्ना मणि को 1987 में INSA K. R. Ramanathan Medal से पुरस्कृत किया गया।