क्या आप जानते है आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत कब और किसने की थी। आइये जानते है:
जैसा कि हम सभी जानते है इस साल 15 अगस्त 2022 को आजादी का 75 साल पूरा हो रहा है।
इसी अवसर पर हम सभी भारतवासी 75वाँ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।
इस अमृत महोत्सव में देश के प्रवचन, नृत्य, संगीत, नाटक, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी शामिल है।
यह अमृत महोत्सव मनाने का कारण अंग्रेजों के गुलामी से भारत की आजादी, भारत के स्वतंत्रता में हमारे राष्ट्र सपूतों के बलिदान को याद करना।
आजादी के अमृत महोत्सव में चरखे से लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया गया है।
हमारे भारतीयों को यह बताना की 75 वर्षों में भारत ने क्या-क्या उपलब्धियाँ हासिल की है।
ये आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की है।
इसका उद्घाटन 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से हुआ था और खत्म 15 अगस्त 2023 को होगा।
इस महोत्सव को मनाने से हमारे भरतवासियों के अंदर देश के प्रति भावना और भी अधिक बढ़ जायेगी।