आज हम आप लोगों को स्पर्श भाग-1 कक्षा-9 पाठ-3 (NCERT Solutions For Class 9 Hindi Chapter 3 Question Answer) के तुम कब जाओगे अतिथि पाठ का प्रश्न उत्तर (Tum Kab Jaoge Atithi Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है जो कि शरद जोशी (Sharad Joshi) द्वारा लिखित है। इसके अतिरिक्त यदि आपको NCERT Solutions for class 9 Hindi के बारे में और भी जानकारी चाहिए, तो आप ऊपर दिए गए NCERT Solutions मेनू पर जाकर उन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
Tum Kab Jaoge Atithi Question Answer | पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर
मौखिक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए–
प्रश्न 1 . अतिथि कितने दिनों से लेखक के घर पर रह रहा है?
उत्तर : चार दिनों से अतिथि लेखक के घर पर रह रहा है।
प्रश्न 2. कैलेंडर की तारीखें किस प्रकार फड़फड़ा रही हैं?
उत्तर : कैलेंडर की तारीखें अपनी सीमा में नम्रता से बदले जाने के कारण फड़फड़ा रही हैं।
प्रश्न 3. पति-पत्नी ने मेहमान का स्वागत कैसे किया?
उत्तर : पति ने अतिथि का स्वागत गले लगाकर किया तो पत्नी ने उनका स्वागत नमस्कार करके किया।
प्रश्न 4. दोपहर के भोजन को कौन-सी गरिमा प्रदान की गई?
उत्तर : दोपहर के भोजन को लंच की गरिमा प्रदान की गई।
प्रश्न 5. तीसरे दिन सुबह अतिथि ने क्या कहा?
उत्तर : तीसरे दिन सुबह अतिथि ने लेखक को यह कहा कि धोबी को कपड़े देने है।
प्रश्न 6. सत्कार की ऊष्मा समाप्त होने पर क्या हुआ?
उत्तर : सत्कार की ऊष्मा समाप्त होने पर डिनर और लंच में बनाये जाने वाले अच्छे भोजन की बात समाप्त हो गई और लेखक की पत्नी ने खिचड़ी बनाने का संकेत दिया। इस प्रकार धीरे-धीरे अतिथि का अपमान होने लगा।
लिखित
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर ( 25-30 शब्दों में ) लिखिए
प्रश्न 1. लेखक अतिथि को कैसी विदाई देना चाहता था?
उत्तर : लेखक अतिथि को भावनापूर्ण विदाई देना चाह रहे थे और यह तभी हो सकता था , जब अतिथि शीघ्र ही जाने का प्रस्ताव रख देते।
प्रश्न 2. पाठ में आए निम्नलिखित कथनों की व्याख्या कीजिए
(क) अंदर ही अंदर मेरा बटुआ काँप गया।
उत्तर : जब लेखक के घर में एक अनचाहे अतिथि आये, तब उन्हें महसूस हुआ कि उनका बटुआ हलका हो जाएगा। उन्हें अतिथि पर बहुत खर्च करना पड़ेगा। इसी कारण बटुआ काँपना शब्द का प्रयोग किया गया है।
(ख) अतिथि सदैव देवता नहीं होता, वह मानव और थोड़े अंशों में राक्षस भी हो सकता है।
उत्तर : यदि अतिथि थोड़े समय तक टिकता है तो उसे देवता का रूप माना जा सकता है। पर फिर वह मनुष्य का रूप धारण कर लेता है और ज्यादा समय तक टिक जाने पर वह राक्षस जैसा लगने लगता है। फिर वह राक्षस के जैसा बुरा प्रतीत होने लगता है।
(ग) लोग दूसरे के होम की स्वीटनेस को काटने न दौड़ें।
उत्तर : लोग अपने घर को तो स्वीट होम बनाए रखना चाहते हैं, पर दूसरे के घर की स्वीटनेस यानी मधुरता को नष्ट करना चाहते हैं। हम लोगों को दूसरे के घर में अनचाहे रूप में रहकर उनके घर की मधुरता और स्वच्छंदता को नष्ट नहीं करना चाहिए।
(घ) मेरी सहनशीलता की वह अंतिम सुबह होगी।
उत्तर : लेखक अतिथि को उसके घर वापस भेजना चाहते है। वह अतिथि को अपने घर में चार दिन से झेल रहे है। अब अतिथि के घर में रुकने का कल पाँचवाँ दिन होगा। यदि अतिथि कल भी हमारे घर से नहीं गये तो लेखक की सहनशीलता जवाब दे जाएगी। वह फिर उस अतिथि को नहीं झेल पाएगें।
(ङ) एक देवता और एक मनुष्य अधिक देर साथ नहीं रहते।
उत्तर : भारतीय परंपरा में अतिथि को देवता माना जाता है। यदि अतिथि को देवता मान लिया जाए तो एक देवता और मनुष्य ज्यादा दिन तक साथ नहीं रह सकते। दोनों को एक ही रूप धारण करना होगा क्योंकि देवता की पूजा ज्यादा देर तक नहीं चल सकती।
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए
प्रश्न 1. कौन-सा आघात अप्रत्याशित था और लेखक पर उसका क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर : अतिथि ने जब धोबी से कपड़े धुलाने की बात की, तो यह आघात लेखक के लिए अप्रत्याशित था क्योंकि लेखक के मन में अतिथि के कल चले जाने की बात थी। लेकिन धोबी प्रकरण से उसे निराशा हुई और वह अपने भाग्य को कोसने लगा।
प्रश्न 2. ‘संबंधों का संक्रमण के दौर से गुजरना’-इस पंक्ति से आप क्या समझते हैं? विस्तार से लिखिए।
उत्तर : संबंध का मतलब है जो अच्छा था, आगे अच्छा रहेगा कि नहीं, जब यह संबंध संदेह का विषय बन जाए या संबंध दिन-दिन बिगड़ता जाए या ऐसा आचरण जिससे संबंध बुरी तरह प्रभावित हो यही सब संबंधों का संक्रमण कहलाता है।
प्रश्न 3. जब अतिथि चार-दिनों तक नहीं गया तो लेखक के व्यवहार में क्या-क्या परिवर्तन आया?
उत्तर : अतिथि के चार दिनों तक रुके रहने से लेखक के आतिथ्य में कमी आ गई। उसके धैर्य ने जवाब दे दिया। वह आक्रोश से भर उठा। वह जुबान सँभालकर ही बातें करता रहा लेकिन उसे घर से बाहर निकालने का मन हो रहा था। तभी तो उसने कहा है कि ‘गेट आउट’ भी एक शब्द है जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जा सकता है।
इस पोस्ट के माध्यम से हम स्पर्श भाग-1 कक्षा-9 पाठ-3 (NCERT Solutions For Class 9 Hindi Chapter 3 Question Answer) के तुम कब जाओगे अतिथि पाठ का प्रश्न उत्तर (Tum Kab Jaoge Atithi Question Answer) के बारे में जाने जो कि शरद जोशी (Sharad Joshi) द्वारा लिखित हैं । उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। अगर आप NCERT Solutions for class 9 Hindi से संबंधित और पोस्ट चाहते हैं तो ऊपर दिए गए NCERT Solutions मेनू पर जाएं और ऐसी ही पोस्ट के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।