साथी हाथ बढ़ाना प्रश्न-उत्तर | NCERT Solutions For Class 6 Hindi Chapter 7 Question Answer » Sathi Hath Badhana

साथी हाथ बढ़ाना प्रश्न-उत्तर | NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Question Answer

Sathi Hath Badhana Class 6 Question Answer | NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 

साथी हाथ बढ़ाना प्रश्न-उत्तर | Sathi Hath Badhana Class 6 Question Answer | NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7       

          आज हम आप लोगों को वसंत भाग-1 के कक्षा-6  का पाठ-7 (NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Bhag 1 Chapter 7) के साथी हाथ बढ़ाना पाठ का प्रश्न-उत्तर (Sathi Hath Badhana Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है जो कि साहिर लुधियानवी (Sahir Ludhianvi)  द्वारा लिखित है। इसके अतिरिक्त यदि आपको और भी NCERT हिन्दी से सम्बन्धित पोस्ट चाहिए तो आप हमारे website के Top Menu में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।  

साथी हाथ बढ़ाना प्रश्न-उत्तर | Sathi Hath Badhana Question Answer

प्रश्न-अभ्यास ( Sathi Hath Badhana)

गीत से

प्रश्न 1. इस गीत की किन पंक्तियों को तुम आप अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हो?
उत्तर :
इस गीत के माध्यम से नीचे लिखी पंक्तियों को हम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हैं-

साथी हाथ बढ़ाना
एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।
साथी हाथ बढ़ाना।
हम मेहनतवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया
सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया,
फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाँहें
हम चाहें तो चट्टानों में पैदा कर दें राहें

साथी हाथ बढ़ाना।

प्रश्न 2. ‘सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया’-साहिर ने ऐसा क्यों कहा है? लिखो।
उत्तर :
कवि साहिर इस पंक्ति के माध्यम से हमें यह बता रहें हैं कि हमें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। एक साथ मिलकर काम करने से बड़ी से बड़ी कठिनाईयों को  भी हम आसानी से पार कर सकते हैं। एकता और साहस में बहुत बल होता है, जिसके बल पर वह पर्वत और सागर को भी पार कर लेता है।

प्रश्न 3. गीत में सीने और बाँहों को फ़ौलादी क्यों कहा गया है?
उत्तर :
गीत में सीने और बाँह को फ़ौलादी इसलिए कहा गया है क्योंकि किसी भी काम को करने के लिए हमारे इरादे मजबूत हैं। हमारा सीना किसी भी काम को करने की मजबूत इच्छा शक्ति को दर्शाता है। हमारे बाजुओं में अपार शक्ति, ताकत और बल हैं। हमारी बाँहें फ़ौलादी हैं, इसमें असीम कार्य करने की क्षमता है।

गीत से आगे

प्रश्न 1. अपने आसपास तुम किसे साथी मानते हो और क्यों ? इससे मिलते-जुलते कुछ और शब्द खोजकर लिखो।
उत्तर :
हमारे आसपास हम अपने माता-पिता, भाई-बहन, मित्र, सहपाठी, शिक्षक, पड़ोसी को साथी मानते हैं क्योंकि ये सभी लोग हमारी किसी न किसी रूप में सहयता करते हैं। साथी से मिलते-जुलते कुछ और शब्द हैं-सहायक, सखा, संगी, सहचर, शुभचिंतक, मित्र, मीत आदि।

प्रश्न 2. ‘अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक

कक्षा, मोहल्ले और गाँव/शहर के किस-किस तरह के साथियों के बीच तुम्हें इस वाक्य की सच्चाई महसूस होती है और कैसे?
उत्तर :
कुछ बातों के संबंध में हम अपने साथियों से ऐसे जुड़े होते हैं कि हमारी सोच और सुख-दुख की अनुभूति एक होती है। उदाहरण के लिए जैसे- जब हमारे आस-पास या मोहल्ले में पानी-बिजली की कमी, ट्रैफिक जैसी समस्या का सामना करना होता है तो हमें लगता है जैसे हम सब का दुख एक है। वहीं दूसरी ओर कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना, विद्यालय के लिए पदक जीतना या बड़े होकर कुछ बनने की चाह रखना। इस सब से हमें पता चलता है कि हमारा सुख भी एक ही है।

यह भी पढ़े-  नादान दोस्त प्रश्न-उत्तर | NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 3 | Nadan Dost Question Answer

प्रश्न 3. इस गीत को तुम किस माहौल में गुनगुना सकते हो?
उत्तर :
इस गीत को हम मेहनत मजदूरी करते समय, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या किसी संगठन की स्थापना के अवसर पर, खेल खेलते खिलाड़ी में जोश लाने के लिए गा सकते हैं। वैसे तो यह गीत कभी-भी, किसी भी परिस्थिति में गुनगुनाया जा सकता है, पर विशेषकर जब सहयोग और संगठन की शक्ति बतानी हो तब यह गीत ज्यादा महत्त्व रखता है।

प्रश्न 4. ‘एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’-

  1. तुम अपने घर में इस बात का ध्यान कैसे रख सकते हो?
  2. पापा के काम और माँ के काम क्या-क्या हैं?
  3. क्या वे एक-दूसरे का हाथ बँटाते हैं?

उत्तर :

  1. अपने घर के छोटे-छोटे कामों में माता-पिता का हाथ बँटा कर ध्यान रख सकते हैं।
  2. पापा और माँ दोनों ही बहुत काम करते हैं। जहाँ एक ओर पापा कार्यालय जाते हैं तो दूसरी ओर माँ घर के सभी कामों को करती है। और कई छोटे-बड़े कामों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेती है।
  3. हाँ, दोनों ही एक-दूसरे का सभी कामों में हाथ बँटाते हैं।

प्रश्न 5. यदि तुमने ‘नया दौर’ फ़िल्म देखी है तो बताओ कि यह गीत फ़िल्म में कहानी के किस मोड़ पर आता है? यदि तुमने फ़िल्म नहीं देखी है तो फ़िल्म देखो और बताओ।
उत्तर :
‘नया दौर’ फिल्म में जब कच्ची सड़क को पक्का करने के लिए सब मिल जुल कर काम करते हैं तब यह गीत सब मिल कर गाते है। यह गीत उनके काम करने में सहयोग, उत्साह और जोश उत्पन्न करता है।

कहावतों की दुनिया

प्रश्न 1. अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं।
(क) ऊपर लिखी कहावतों का अर्थ गीत की किन पंक्तियों से मिलता-जुलता है?
(ख) इन दोनों कहावतों का अर्थ कहावत-कोश में देखकर समझो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
उत्तर :

(क) एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।

एक से मिले तो कतरा, बन जाता जाता है दरिया
एक से एक मिले तो ज़र्रा, बन जाती है सेहरी
एक से एक मिले तो राई, बन सकती है परबत
एक से एक मिले तो इंसाँ, बस में कर ले किस्मत।

यह भी पढ़े-  Sansar Pustak Hai Question Answer Class 6 | NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 12

(ख) अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता- भले ही तुम बलवान और बहादुर हो, पर अकेले दुश्मनों का सामना नहीं कर सकते। तुम्हें पता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता।

एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं- अगर हम मिलकर युद्ध करें तो हमारी विजय निश्चित है आखिर एक और एक ग्यारह होते है।

प्रश्न 2. नीचे हाथ से संबंधित कुछ मुहावरे दिए हैं। इनके अर्थ समझो और प्रत्येक मुहावरे से वाक्य बनाओ-

  1. हाथ को हाथ न सूझना
  2. हाथ साफ़ करना
  3. हाथ-पैर फूलना
  4. हाथों-हाथ लेना।
  5. हाथ लगना।

उत्तर :

  1. दिसम्बर जनवरी मे बहुत अधिक कोहरा होता है उस समय तो हाथ को हाथ भी नही सुझता है।
  2. शादी के बारात में मौका मिलते ही चोर ने गहनों पर अपना हाथ साफ कर दिया।
  3. चिड़ियाघर में शेर को देखकर मेरे हाथ-पैर फूल गए।
  4. ताजी सब्जी देखते ही बाजार में सबने उसे हाथों-हाथ खरीद लिया।
  5. आज तो 2000 का नोटहाथ लग गया ।

भाषा की बात (Sathi Hath Badhana)

प्रश्न 1. हाथ और हस्त एक ही शब्द के दो रूप हैं। नीचे दिए गए शब्दों में हस्त और हाथ छिपे हैं। शब्दों को पढ़कर बताओ कि हाथों का इनमें क्या काम है-

हाथघड़ी हथौड़ा हस्तशिल्प हस्तक्षेप
निहत्था हथकंडा हस्ताक्षर हथकरघा

उत्तर :

  • हाथघड़ी-हाथ की कलाई पर पहनी जाने वाली घड़ी है।
  • हथौड़ा-एक ऐसा लोहे का औज़ार है जिसे हाथ से पकड़कर किसी वस्तु पर पीटा जाता है।
  • हस्तशिल्प-हाथों द्वारा किया गया शिल्प का काम।
  • हस्तक्षेप-किसी के कामों, बात-चीत में दखल देना।
  • निहत्था-जिसके हाथों में किसी भी प्रकार का हथियार न हो, उसे निहत्था कहते हैं।
  • हथकंडा-किसी कार्य को गलत तरीके से पूरा करने को हथकंडा कहते हैं। इसमें हाथ का कार्य नहीं है।
  • हस्ताक्षर-हाथ से अपना नाम लिखकर किसी कार्य हेतु स्वीकृति देना।
  • हथकरघा-हाथ से किए जाने वाले छोटे-मोटे उद्योग धंधे, जैसे चरखा चलाना, कपड़ा बुनना, टोकरी बुनना आदि।

प्रश्न 2. इस गीत में परबत, सीस, रस्ता, इंसाँ शब्दों के प्रयोग हुए हैं। इन शब्दों के प्रचलित रूप लिखो।
उत्तर :

  • परबत – पहाड़, पर्वत
  • सीस – शीश, सिर, माथा
  • रस्ता – रास्ता, पथ, मार्ग
  • इंसाँ – इंसान, मनुष्य

प्रश्न 3.
“कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना”-
इस वाक्य को गीतकार इस प्रकार कहना चाहता है –
(तुमने) कल गैरों की खातिर (मेहनत) की, आज (तुम) अपनी खातिर करना।

इस वाक्य में ‘तुम’ कर्ता है जो गीत की पंक्ति में छंद बनाए रखने के लिए हटा दिया गया है। उपर्युक्त पंक्ति में रेखांकित शब्द ‘अपनी’ का प्रयोग कर्ता ‘तुम’ के लिए हो रहा है, इसलिए यह सर्वनाम है। ऐसे सर्वनाम जो अपने आप के बारे में बताएँ निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। (निज का अर्थ ‘अपना’ होता है।)
निजवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार होते हैं जो नीचे दिए वाक्यों में रेखांकित हैं-
मैं अपने आप (या आप) घर चली जाऊँगी।
बब्बन अपना काम खुद करता है।
सुधा ने अपने लिए कुछ नहीं खरीदा।
अब तुम भी निजवाचक सर्वनाम के निम्नलिखित रूपों का वाक्यों में प्रयोग करो-

यह भी पढ़े-  Jo Dekhkar Bhi Nahi Dekhte | NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 11
अपने को अपने से अपना
अपने पर अपने लिए आपस में

उत्तर :

  1. अपने को-हमें अपने को गलत कामों से बचाना है।
  2. अपने पर-सुरेश को अपने पर पूरा विश्वास है।
  3. अपने से-अपने से बड़े लोगों का बात मानना चाहिए।
  4. अपने लिए-हमें अपने लिए भी कुछ करना होगा।
  5. अपना-रमेश इस घर को अपना ही समझो।
  6. आपस में-आपस में झगड़े करना गलत बात है।

कुछ करने को

प्रश्न 1. बातचीत करते समय हमारी बातें हाथ की हरकत से प्रभावशाली होकर दूसरे तक पहुँचती हैं। हाथ की हरकत से या हाथ के इशारे से भी कुछ कहा जा सकता है।
नीचे लिखे हाथ के इशारे किन अवसरों पर प्रयोग होते हैं? लिखो-

‘क्यों’ पूछते हाथ मना करते हाथ समझाते हाथ
बुलाते हाथ आरोप लगाते हाथ चेतावनी देते हाथ
जोश दिखाते हाथ

उत्तर :

  1. ‘क्यों’ पूछते हाथ-इस हाथ के इशारे का प्रयोग हम किसी से प्रश्न करते समय करते हैं।
  2. ‘मना करते हाथ’-जब हम किसी की बात को मना करते हैं तो हम इस हाथ के इशारे का प्रयोग करते है।
  3. बुलाते हाथ-इस हाथ के इशारे का प्रयोग हम किसी को बुलाने के लिए करते हैं।
  4. आरोप लगाते हाथ-इस हाथ के इशारे का प्रयोग हम किसी पर दोष डालते समय करते हैं।
  5. जोश दिखाते हाथ-इस हाथ के इशारे का प्रयोग हम किसी भी व्यक्ति को जोश दिखाने के लिए करते हैं।
  6. समझाते हाथ-इस हाथ के इशारे का प्रयोग हम समझाने में करते हैं।
  7. चेतावनी देते हाथ-इस हाथ के इशारे का प्रयोग हम किसी काम के परिणाम के विषय में आगाह करते समय करते हैं।

           इस पोस्ट के माध्यम से हम वसंत भाग-1 के कक्षा-6  का पाठ-7 (NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Bhag 1 Chapter 7) के साथी हाथ बढ़ाना पाठ का प्रश्न-उत्तर (Sathi Hath Badhana Question Answer) के बारे में  जाने जो की साहिर लुधियानवी (Sahir Ludhianvi) द्वारा लिखित हैं । उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। किसी भी तरह का प्रश्न हो तो आप हमसे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकतें हैं। साथ ही हमारे Blogs को Follow करे जिससे आपको हमारे हर नए पोस्ट कि Notification मिलते रहे।

          आपको यह सभी पोस्ट Video के रूप में भी हमारे YouTube चैनल  Education 4 India पर भी मिल जाएगी।

NCERT / CBSE Solution for Class-9 (HINDI)

NCERT / CBSE Solution for Class-10 (HINDI)

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Scroll to Top