NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 9 | जंतुओं में जनन

WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group

आज हम आप लोगों को कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 9 (NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 9) के जंतुओं में जनन संरक्षण प्रश्न-उत्तर (Reproduction in Animals Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है। इसके अतिरिक्त यदि आपको और भी NCERT से सम्बन्धित पोस्ट चाहिए तो आप हमारे website के Top Menu में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 9 Reproduction in Animals Question Answer

अभ्यास

प्रश्न 1. सजीवों के लिए जनन क्यों महत्वपूर्ण हैसमझाइए।

उत्तर – सजीवों के लिये  जनन प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीवों में जनन के ही माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में निरन्तरता बनी रहती है।

WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group

प्रश्न 2. मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर – मनुष्य में निषेचन की प्रक्रिया- जनन प्रक्रिया में सबसे पहले शुक्राणु और अंडाणु का मिलना होता है। जब शुक्राणु, अंडाणु के पास आता है तो इनमें से एक शुक्राणु अंडाणु के साथ संलयित हो जाता है। शुक्राणु और अंडाणु का यह संलयन निषेचन कहलाता है। निषेचन की प्रक्रिया के दौरान शुक्राणु और अंडाणु मिलकर एक हो जाते हैं। निषेचन के बाद युग्मनज का निर्माण होता है।

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 9 | Reproduction in Animals

प्रश्न 3. सर्वोचित उत्तर चुनिए-

(क) आंतरिक निषेचन होता है:

(i) मादा के शरीर में

(ii) मादा के शरीर से बाहर

(iii) नर के शरीर में

WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group

(iv) नर के शरीर से बाहर

उत्तर – मादा के शरीर में

(ख) एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क में विकसित होता है, वह है :

(i) निषेचन

(ii) कायांतरण

(iii) रोपण

(iv) मुकुलन

उत्तर – कायांतरण

(ग) एक युग्मनज में पाए जाने वाले केन्द्रकों की संख्या होती है :

(i) कोई नहीं

(ii) एक

(iii) दो

(iv) चार

उत्तर – एक

प्रश्न 4. निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F) संकेतिक कीजिए-

(क) अंडप्रजक जंतु विकसित शिशु को जन्म देते हैं।

उत्तर – असत्य (False)

(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है।

उत्तर – सत्य (True)

(ग) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है।

उत्तर – सत्य (True)

(घ) वह कोशिका जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारंभ है, युग्मक कहलाती है।

उत्तर – असत्य (False)

(ङ) निषेचन के पश्चात् दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है।

उत्तर – सत्य (True)

(च) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है।

उत्तर – असत्य (False)

(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है।

उत्तर – असत्य (False)

(ज) द्विखंडन अलैंगिक जनन की एक विधि है।

उत्तर – सत्य (True)

(झ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है।

उत्तर – सत्य (True)

(ञ) भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है।

उत्तर – असत्य (False)

प्रश्न 5. युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ दीजिए।

उत्तर –

युग्मनजगर्भ
1. युग्मनज एक एकल कोशिका है।1. गर्भ एक बहुकोशिका है।
2. युग्मनज अविकसित प्रक्रिया है। निषेचन के समय शुक्राणु और अंडाणु मिलकर युग्मनज का निर्माण करते हैं।2. गर्भ एक विकसित प्रक्रिया है जिसमें सभी अंगों की पहचान होती है।

प्रश्न 6. अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर – जब एक ही जनक नए जीव को जन्म देते है, अलैंगिक जनन कहलाता है।

जंतुओं में अलैंगिक जनन दो तरह के जीव में पाए जाते हैं जैसे- हाइड्रा और अमीबा। हाइड्रा में मुकुलन विधि द्वारा अलैंगिक जनन होता है तथा अमीबा में द्विखंडन विधि द्वारा जनन होता है।  

  1. मुकुलन- हर एक हाइड्रा में एक या एक से अधिक उभार दिखाई देते हैं, यह उभार विकसित होते हुए नए जीव का निर्माण करते हैं, जिसे मुकुल कहते हैं। हाइड्रा में प्रत्येक मुकुल से एक नया जीव विकसित होता है, इसलिए इस प्रकार के जनन को मुकुलन कहते हैं।
  • द्विखंडन- अमीबा एक कोशिकीय जीव है। इसमें केन्द्रक के दो भागों में विभाजन से जनन क्रिया प्रारंभ होती है। इसके बाद कोशिका भी दो भागों (कोशिकाओं) में बँट जाती है, जिसके प्रत्येक भाग में केन्द्रक होता है। इस प्रकार एक जनक से दो अमीबा बनते हैं। इस प्रकार के अलैंगिक जनन को जिसमें जीव विभाजित होकर दो संतति उत्पन्न करता है, द्विखंडन कहलाता है।

प्रश्न 7. मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है?

उत्तर – मादा के गर्भाशय में भ्रूण का रोपण होता है।

प्रश्न 8. कायांतरण किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।

उत्तर – कुछ विशेष तरह के परिवर्तन के साथ टैडपोल का वयस्क में रूपांतरण हो जाना ही कायांतरण कहलाता है। यह कायांतरण प्रक्रिया मेंढक, रेशम का कीड़ा, मधुमक्खी में पाया जाता है।

प्रश्न 9. आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद कीजिए।

उत्तर –

आंतरिक निषेचनबाह्य निषेचन
1. वह निषेचन प्रक्रिया जो मादा के शरीर के अंदर होती है, आंतरिक निषेचन कहलाता है।1. वह निषेचन प्रक्रिया जो शरीर के बाहर होता है, बाह्य निषेचन कहलाता है।
2. उदाहरण- मनुष्य, गाय, कुत्ता, मुर्गी आदि।2. उदाहरण- मछली, स्टारफिश।

प्रश्न 10. नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से क्रॉस शब्द पहेली को पूरा कीजिए।

बाईं से दाईं ओर

1. यहाँ अंडाणु उत्पादित होते हैं

3. वृषण में उत्पादित होते हैं

4. हाइड्रा का अलैंगिग जनन है

ऊपर से नीचे की ओर

1. यह मादा युग्मक है

2. नर और मादा युग्मक का मिलना

4. एक अंडप्रजक जंतु

            इस पोस्ट के माध्यम से हम कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 9 (NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 9) के जंतुओं में जनन संरक्षण प्रश्न-उत्तर (Reproduction in Animals Question Answer) के बारे में  जाने। उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। किसी भी तरह का प्रश्न हो तो आप हमसे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकतें हैं। साथ ही हमारे Blogs को Follow करे जिससे आपको हमारे हर नए पोस्ट कि Notification मिलते रहे।

Leave a Comment

WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group
WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group
x
पेपर कप व्यापार: 75 हजार रुपये महीना की बेहतरीन कमाई का अवसर भारतीय पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी: घर बैठे कमाई का सुनहरा अवसर ट्रांसक्रिप्शन सर्विसेज से कमाए लाखों रुपए महीना! जाने डिटेल Airbnb से खाली कमरे को लिस्ट करें और महीने का ₹30000 कमाएं मछली पालन व्यवसाय: ₹25,000 में निवेश करें, हर साल कमाएं ₹6 लाख!