NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 8 | Cell Structure and Functions

  आज हम आप लोगों को कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 8 (NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 8) के कोशिका संरचना एवं प्रकार्य प्रश्न-उत्तर (Cell Structure and Functions Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है। इसके अतिरिक्त यदि आपको और भी NCERT से सम्बन्धित पोस्ट चाहिए तो आप हमारे website के Top Menu में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 8 Question Answer | Cell Structure and Functions | कोशिका संरचना एवं प्रकार्य प्रश्न-उत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)

(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है। (T/F)

उत्तर – सत्य (True)

(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती हैं। (T/F)

उत्तर – असत्य (False)

(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (T/F)

उत्तर – असत्य (False)

(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (T/F)

उत्तर – सत्य (True)

प्रश्न 2. मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है?

उत्तर- मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र-

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 8

तंत्रिका कोशिकाओं का कार्य – तंत्रिका कोशिका का कार्य यह है कि संदेश प्राप्त करके उनका स्थानांतरण करना है। जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है।

प्रश्न 3. निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए

  • कोशिका द्रव्य
  • कोशिका का केन्द्रक

उत्तर –

(क) कोशिका द्रव्य – यह एक जैली जैसा पदार्थ है जो कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच पाया जाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग कोशिका द्रव्य में ही पाए जाते हैं।

उदाहरण- माइटोकॉन्ड्रिया, गाल्जीकाय, राइबोसोम, इत्यादि।

(ख) कोशिका का केन्द्रक – कोशिका के मध्य भाग में स्थित गोलाकार रचना केन्द्रक होता है। केन्द्रक में निम्न भाग पाए जाते हैं-

यह भी पढ़े-  NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 5 | Materials Coal and Petroleum

केन्द्रक झिल्ली- केन्द्रक कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है, जिसे केन्द्रक झिल्ली अथवा केन्द्रकावरण कहते हैं।

क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र- केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएँ भी होती है जो क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहलाते हैं।

न्यूक्लिओलस – उच्च आवर्धन क्षमता वाले सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखने पर हमें केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना दिखाई देती है। इसे केंद्रिका अथवा न्यूक्लिओलस कहते हैं।

प्रश्न 4. कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं।

उत्तर – कोशिका के कोशिका द्रव्य भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं।

प्रश्न 5. पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।

उत्तर –

पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका
पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका

पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका में मुख्य तीन अंतर-

पादप कोशिकाजंतु कोशिका
1. पादप कोशिका में  कोशिका भित्ति पाई जाती है।1. जन्तु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती है।
2. पादप कोशिका में हरितलवक (प्लैस्टिड) पाई जाती है।2. जन्तु कोशिका में हरितलवक (प्लैस्टिड) नहीं पाई जाती है।
3. पादप कोशिका में रिक्तिकाएँ आकार में बड़ी होती है।3. जन्तु कोशिका में रिक्तिकाएँ आकार में छोटी होती है।

प्रश्न 6. यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।

उत्तर – यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में मुख्य अंतर निम्न है-

यूकैरियोट्सप्रोकैरियोट्स
1. वे जीव जिनकी कोशिकाओं में झिल्लीयुक्त केन्द्रक उपस्थित होती है, यूकैरियोट्स कहलाते हैं।1. वे जीव जिनकी कोशिकाओं में झिल्लीयुक्त केन्द्रक अनुपस्थित होती है, प्रोकैरियोट्स कहलाते हैं।
2. उदाहरण- प्याज की झिल्ली, गाल की कोशिकाएँ2. उदाहरण- जीवाणु, नीले-हरे शैवाल

प्रश्न 7. कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं? उनका कार्य बताइए।

उत्तर- कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केन्द्रक में पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े-  NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 7 | Conservation of Plants and Animals

क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र के कार्य-

  • ये जीन के धारक हैं।
  • ये आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं।
  • ये कोशिका विभाजन के समय ही दिखाई देते हैं।

प्रश्न 8. ‘सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है’। समझाइए।

उत्तर – कोशिकाओं की तुलना हम ईंटों से कर सकते हैं क्योंकि जिस प्रकार विभिन्न ईंटों को जोड़कर हम भवन का निर्माण करते है उसी प्रकार विभिन्न कोशिकाएं एक दूसरे से जुड़कर प्रत्येक सजीव के शरीर का निर्माण करती है।भवन के लिये ईंट एवं सजीवों में कोशिका, दोनों ही मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। निर्जीव ईंट की अपेक्षा सजीवों की कोशिकाओं की संरचना अधिक जटिल होती है।   

प्रश्न 9. बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?

बाईं से दाईं ओर

4. यह कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग होता है।

3. कोशिका द्रव्य के बीच रिक्त स्थान।

1. सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई।

ऊपर से नीचे की ओर

2. यह प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।

1. कोशिका झिल्ली और केन्द्रिका झिल्ली के बीच का पदार्थ।

उत्तर – पादप अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा स्वयं बनाते हैं और प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में क्लोरोफिल की जरूरत होती है, जिसे क्लोरोप्लास्ट कहते हैं। यह क्लोरोप्लास्ट या हरितलवक पौधों की पत्तियों को हरा रंग प्रदान करते है, इसलिए हरितलवक पौधों के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है।

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 8 Cell Structure and Functions
NCERT Solutions for Class 10 Hindi

            इस पोस्ट के माध्यम से हम कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 8 (NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 8) के कोशिका संरचना एवं प्रकार्य प्रश्न-उत्तर (Cell Structure and Functions Question Answer) के बारे में  जाने। उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। किसी भी तरह का प्रश्न हो तो आप हमसे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकतें हैं। साथ ही हमारे Blogs को Follow करे जिससे आपको हमारे हर नए पोस्ट कि Notification मिलते रहे।

यह भी पढ़े-  NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 6 | Combustion and Flame

          आपको यह सभी पोस्ट Video के रूप में भी हमारे YouTube चैनल  Education 4 India पर भी मिल जाएगी।