NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 5 | Materials Coal and Petroleum

  आज हम आप लोगों को कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 5 (NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 5) के कोयला और पेट्रोलियम प्रश्न-उत्तर (Materials Coal and Petroleum Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है। इसके अतिरिक्त यदि आपको और भी NCERT से सम्बन्धित पोस्ट चाहिए तो आप हमारे website के Top Menu में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 5 Question Answer | कोयला और पेट्रोलियम प्रश्न-उत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. सीएनजी और एलपीजी का ईधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?

उत्तर – सीएनजी और एलपीजी का उपयोग हम ईधन के रूप में परिवहन वाहनों में करते है। इनके उपयोग से प्रदूषण कम होता है, यह सस्ते भी होते है और स्वच्छ भी है। इन दोनों ईधनों का उपयोग हम सीधा अपने घरों और कारखानों में पाइप के माध्यम से कर सकते हैं। इस प्रकार सीएनजी और एलपीजी का उपयोग ईंधन के रूप में करने के बहुत लाभ है।

प्रश्न 2. पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?

उत्तर – पहले सड़क के निर्माण में कोलतार का प्रयोग किया जाता था परन्तु अब पेट्रोलियम का उत्पाद बिटुमैन सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है।

प्रश्न 3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?

उत्तर – लगभग 300 मिलियम वर्ष पूर्व पृथ्वी पर नीचे के जलीय क्षेत्रों में बहुत ही घने वन थे। बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा के कारण ये सभी वन मृदा नीचे दब गए।उनके ऊपर ज्यादा मृदा जम जाने के कारण वे संपीडीत हो गए। जैसे-जैसे वे नीचे दबते गए उनका ताप बढ़ता गया, यही उच्च ताप और दाब के कारण ये मृत पेड़-पौधे धीरे-धीरे कोयला में परिवर्तित हो गए।

यह भी पढ़े-  NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 2 | Microorganisms Friend and Foe

प्रश्न 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क)_________ तथा __________ जीवाश्म ईंधन हैं।

उत्तर – कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस

(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम __________ कहलाता है।

उत्तर – परिष्करण

(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन __________ है।

उत्तर – संपीडित प्राकृतिक गैस ( Compressed Natural Gas ) अथवा CNG

प्रश्न 5.  निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए-

(क) जीवाश्म ईधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं।              ( सत्य / असत्य )

(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है।           ( सत्य / असत्य )

(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है।                           ( सत्य /असत्य)

(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है।                            (सत्य / असत्य)

(ङ) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है।                        ( सत्य / असत्य )

प्रश्न 6. समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं।

उत्तर – जीवाश्म ईंधन समाप्त हो जाने वाले प्राकृतिक संसाधन है क्योंकि मरे हुए जीव को ईंधन के रूप में परिवर्तित होने में लाखों वर्षों का समय लगता है। अभी पाए जाने वाले ईंधन भंडारण में कुछ सालों के लिये ही उपलब्ध है, इसलिए हमें जीवाश्म ईंधन का प्रयोग सही तरीके से करना चाहिए। 

प्रश्न 7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।

उत्तर – कोक के अभिलक्षण- कोक एक कठोर, सरंध्र और काला पदार्थ है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है।

उपयोग – इसका उपयोग इस्पात के औद्योगिक निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है।

प्रश्न 8. पेट्रोलियम-निर्माण के प्रकम को समझाइए।

उत्तर – पेट्रोलियम का निर्माण समुन्द्र में रहने वाले जीवों से होता है। जब समुन्द्र में रहने वाले जीव मृत हो जाते है और नीचे जाकर पेंदे में जम जाते है, उसके बाद रेत तथा मिट्टी के तहों द्वारा ढक जाते है। फिर लाखों वर्षों बाद ये मृत जीव वायु की अनुपस्थिति, उच्च ताप और दाब में ये पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित हो जाते हैं।

यह भी पढ़े-  NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 1 : Surdas ke Pad bhavarth

9. निम्नलिखित सारणी में 1991 से 1997 तक भारत में विद्युत् की कुल कमी को दिखाया गया है। इन आँकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए। वर्ष में कमी-प्रतिशतता को Y-अक्ष पर तथा वर्ष को X-अक्ष पर आलेखित करिए।

क्र.सं.वर्षकमी (%)
120047.8
220058.6
320069.0
420079.5
520089.9
6200911.2
7201010.0

उत्तर –

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 5 | Materials Coal and Petroleum
NCERT Solutions for Class 10 Hindi

            इस पोस्ट के माध्यम से हम कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 5 (NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 5) के कोयला और पेट्रोलियम प्रश्न-उत्तर (Materials Coal and Petroleum Question Answer) के बारे में  जाने। उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। किसी भी तरह का प्रश्न हो तो आप हमसे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकतें हैं। साथ ही हमारे Blogs को Follow करे जिससे आपको हमारे हर नए पोस्ट कि Notification मिलते रहे।

          आपको यह सभी पोस्ट Video के रूप में भी हमारे YouTube चैनल  Education 4 India पर भी मिल जाएगी।