NCERT Solutions for Class 7 Hindi: भोर और बरखा प्रश्न-उत्तर

WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group

आज हम आप लोगों को वसंत भाग-2 के कक्षा-7 का पाठ-16 (NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 16 Vasant Bhag 2) के भोर और बरखा पाठ का प्रश्न उत्तर (Bhor Aur Barkha Class 7 Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है जो कि मीरा बाई (Meera Bai) द्वारा लिखित है। इसके अतिरिक्त यदि आपको और भी हिन्दी से सम्बन्धित पोस्ट चाहिए तो आप हमारे website के Top Menu में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।    

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 16 Bhor Aur Barkha Question Answer

प्रश्न-अभ्यास

कविता से

प्रश्न 1.‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यारे‘, ‘लाल जी’, कहते हुए  यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और वे कौन-कौन-सी बातें कहती हैं?

WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group

उत्तर:- ‘बंसीवारे ललना’ ‘मोरे प्यारे’ व ‘लाल जी’ कहते हुए यशोदा श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयास करती हैं। वह कहती हैं कि मेरे लाल जागो, रात बीत गई है, सुबह हो गई है। सबके घरों के दरवाजे खुल गए हैं। गोपियाँ दही मथकर मक्खन बना रही हैं। सभी देवता और मानव तुम्हारे दर्शनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तुम्हारे सखा, ग्वाल-बाल अपने हाथ में माखन-रोटी लिए तुम्हारी जय-जयकार करते हुए तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।

प्रश्न 2.नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए-

        ‘माखन-रोटी हाथ मँह लिनी, गउवन के रखवारे।’

उत्तर:- मीरा बाई द्वारा रचीत प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि कृष्ण को नींद से जगाते हुए माता यशोदा उनसे कहती है कि हे बंसीवाले मेरे लाल जागो भोर हो गए गायों की रखवाली करने वाले तुम्हारे मित्र ग्वाल-बाल अपने हाथों में रोटी और मक्खन लिए हुए तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रश्न 3. पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।

उत्तर:- ब्रज में भोर होते ही सभी घर के दरवाजें खुल जाते है। घर-घर में मंगलध्वनि गुंजने लगते है। घर-घर में ग्वालन दही मथने लगती हैं, उनकी चूड़ियों की मधुर खनखनाहट वातावरण में गूंजने लगती है, , ग्वाल-बाल गायें को चराने के लिए वन में जाने की तैयारी करते हैं।

प्रश्न 4. मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?

WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group

उत्तर:- मीरा को सावन मनभावन इसलिए लगने लगा क्योंकि सावन की फुहारें में मन में उमंग जगाने लगती हैं तथा श्रीकृष्ण के आने का आभास हो गया। उमड़-घुमड़ कर बादल आसमान में चारों तरफ फैल जाते हैं, आसमान में बिजली भी कड़कने लगती है। आसमान से बरसात की नन्ही-नन्ही बूँदें बरसने लगती हैं। ठंडी हवाएं बह रही हैं, जो मीराबाई को ऐसा महसूस करवाती हैं, मानो श्रीकृष्ण ख़ुद चलकर उनके वास आ रहे हैं।

प्रश्न 5. पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर:- पाठ के आधार पर सावन के निम्न विशेषताएँ है- सावन आते ही चारों ओर बादल उमड़-घुमड़कर छा जाते हैं। बिजली चमकने लगती है, वर्षा की नन्हीं-नन्हीं बूंदे बरसने लगती हैं। शीतल हवाएँ बहने लगती हैं और मौसम बड़ा ही सुहावना लगने लगता हैं। मन आनंद से झुम उठता है।

कविता के आगे

प्रश्न 1. मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उसकी एक एक रचना का नाम लिखिए।

उत्तर:-  कबीरदास – बीजक

सूरदास – सूरसागर

तुलसीदास – रामचरितमानस

रसखान – सुजान रसखान

चतुर्भुजदास- भक्तिप्रताप

कृष्णदास- भ्रमरगीत

प्रश्न 2. सावन वर्षा ऋतु का महीना हैवर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।

उत्तर:- ‘सावन’ वर्षा ऋतु का महीना है लेकिन सावन से पहले का महीना आषाढ़ व सावन के बाद का महीना भादों में भी कई बार अधिकतर वर्षा हो जाती है। इसलिए  इन दोनों महिनों को वर्षा ऋतु से संबंधित माना जाता है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. सुबह जगने के समय आपको क्या अच्छा लगता है?

उत्तर:- सुबह जगने के समय मुझे अच्छा लगता है कि मेरी माँ मेरे सर पर अपने हाथ फेरते हुए सामने खड़ी हो।

प्रश्न 2. यदि आपको अपने छोटे भाई-बहन को जगाना पड़ेतो कैसे जगाएँगे?

उत्तर:- यदि मुझे अपने छोटे भाई-बहन को जगाना पड़े तो मै प्यार से उनके बालों को सहलाते हुए जगाउँगा।

प्रश्न 3. वर्षा में भींगना और खेलना आपको कैसा लगता है?

उत्तर:- वर्षा में भींगना और खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता है। मै हर वर्षा में अपने दोस्तो के साथ घर के बाहर भींगने के लिए निकल पड़ता हुँ ।

प्रश्न 4. मीरा बाई ने सुबह का चित्र खींचा है। अपनी कल्पना और अनुमान से लिखिए कि नीचे दिए गए स्थानों की सुबह कैसी होती है-

(क) गाँव, गली या मुहल्ले में,

(ख) रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर

(ग) नदी या समुद्र के किनारे

(घ) पहाड़ों पर।

उत्तर:- (क) गाँव, गली या मुहल्ले में: गाँवों, गली या मुहल्ले में लोगों की चहल-पहल शुरू हो जाती है। गाँव में गायें रंभाने लगती हैं, पक्षी चहचहाने लगते हैं। कुछ लोग सुबह-सुबह मंदिर जाने लगते हैं, कई सैर पर जाते हैं। किसान हल लेकर खेतों पर जाने को तैयार हो जाते हैं।

(ख) रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर : रेलवे प्लेटफार्म पर सुबह-सुबह गाड़ी पकड़ने के लिए लोग रेल का इंतजार करते दिखाई देते हैं। रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों का आवागमन होने लगता है। सवारियाँ उतरती-चढ़ती रहती हैं, प्लेटफॉर्म पर सफ़ाई कर्मचारी झाड़ु लगाते दिखाई देते हैं।

(ग) नदी या समुद्र के किनारे: नदी या समुद्र के किनारे सुबह का वातावरण बिलकुल शांत होता है।नदी या समुद्र में जल धीमी गति से प्रवाहित होता रहता है। कुछ लोग सैर करते हुए दिखाई देते हैं।

(घ) पहाड़ों पर: पहाड़ों पर प्रातःकाल को समय बड़ा ही मनमोहक लगता है। उगते हुए सूरज की किरणे सभी का मन मोह लेती है। मंद-मंद हवाएँ चलती रहती हैं।

भाषा की बात

प्रश्न 1. कृष्ण को गउवन के रखवारे’ कहा गया जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाले। इसके लिए एक शब्द दें ।

उत्तर:-ग्वाला या गोपालक।

प्रश्न 2. नीचे दो पंक्तियाँ दी गई हैं। इनमें से पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द दो बार आए हैं, और दूसरी पंक्ति में भी दो बार। इन्हें पुनरुक्ति (पुनः उक्ति) कहते हैं। पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और दूसरी पंक्ति में संज्ञा।

‘नन्हीं-नन्हीं बूंदन मेहा बरसे’              ‘घर-घर खुले किंवारे’

  • इस प्रकार के दो-दो उदाहरण खोजकर वाक्य में प्रयोग कीजिए और देखिए की विशेषण तथा संज्ञा की पुनरुक्ति के अर्थ में क्या अंतर है?

जैसे–मीठी-मीठी बातें,           फूल-फूल महके।

उत्तर:- विषेशण पुनरुक्ति

गरम-गरम:  मैंने गरम-गरम पकौड़े खाए।

तरह-तरह:  मेरे बगीचे में तरह-तरह के फूल खिले हैं ।

सुंदर-सुंदर: रामू ने सुंदर-सुंदर खिलौने खरीदें ।

मीठे-मीठे: मोहन ने मीठे-मीठे फल खरीदें ।

संज्ञा पुनरुक्ति

गली-गली: आजकल गली-गली में बिजली की सुविधा है।

गाँव-गाँव: नेता गाँव-गाँव में घुमकर अपना प्रचार करते है।

बच्चा-बच्चा: आजकल बच्चा-बच्चा मोबाईल इस्तेमाल करना जानते हैं।

वन-वन: ऋषि मुनी ज्ञान की तलाश में वन-वन घुमते है।

कुछ कहने को

प्रश्न 1. कृष्ण को गिरधर’ क्यों कहा जाता हैइसके पीछे कौन सी कथा हैपता कीजिए और कक्षा में बताइए।

उत्तर:-कृष्ण को गिरधर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने गाँव वालो को भारी बारिस से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत(गिरि) को अपनी उँगली पर उठाया था।

भोर का बरखा कविता का सारांश

     मीरा बाई के उक्त पद में  यशोदा माँ द्वारा बाल गोपाल  Read More

इस पोस्ट के माध्यम से हम वसंत भाग-2 के कक्षा-7 का पाठ-16 (NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 16 Vasant Bhag 2) के भोर और बरखा पाठ का प्रश्न उत्तर (Bhor Aur Barkha Class 7 Question Answer) के बारे में  जाने जो की मीरा बाई (Meera Bai) द्वारा लिखित हैं । उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। किसी भी तरह का प्रश्न हो तो आप हमसे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकतें हैं। साथ ही हमारे Blogs को Follow करे जिससे आपको हमारे हर नए पोस्ट कि Notification मिलते रहे।

Leave a Comment

WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group
WhatsApp Icon Join Our WhatsApp Group
x
पेपर कप व्यापार: 75 हजार रुपये महीना की बेहतरीन कमाई का अवसर भारतीय पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी: घर बैठे कमाई का सुनहरा अवसर ट्रांसक्रिप्शन सर्विसेज से कमाए लाखों रुपए महीना! जाने डिटेल Airbnb से खाली कमरे को लिस्ट करें और महीने का ₹30000 कमाएं मछली पालन व्यवसाय: ₹25,000 में निवेश करें, हर साल कमाएं ₹6 लाख!