Nana Sahab ki Putri Devi Maina ko Bhasm Kar Diya Gaya Question and Answer | नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया
आज हम आप लोगों को क्षितिज भाग 1 कक्षा-9 पाठ-5 (NCERT Solutions for class 9 kshitij bhag-1) के नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया (Nana Sahab ki Putri Devi Maina ko Bhasm Kar Diya Gaya) कहानी जो कि चपला देवी (Chapla Devi) द्वारा लिखित है, इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपको और भी NCERT हिन्दी से सम्बन्धित पोस्ट चाहिए तो आप हमारे website के Top Menu में जाकर प्राप्त कर सकते है।
नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया (Nana Sahab ki Putri Devi Maina ko Bhasm Kar Diya Gaya)
Question and Answer
1 प्रश्न : बालिका मैना ने सेनापति ‘हे’ को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया?
उत्तर : बालिका मैना ने सेनापति ‘हे’ को निम्नलिखित तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया-
- बालिका ने कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वाले दोषी हो सकते हैं, परंतु महल तो जड़ पदार्थ है।
- यह राजमहल मुझे (मैना को) बहुत प्रिय है।
- बालिका सेनापति ‘हे’ को कहती है कि आपकी पुत्री (मेरी) मेरी सहेली थी और ‘मेरी’ की चिट्ठी अभी भी मेरे पास है।
2 प्रश्न : मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों?
उत्तर : मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी क्योंकि मैना का बचपन उसी मकान में बीता था। इस मकान से उसका बहुत लगाव था, परंतु अंग्रेज उस महल को तोड़ना चाहते थे क्योंकि वह महल उनके विद्रोही नाना साहब का था। अंग्रेज उनके महल को तोड़ देना चाहते थे ताकि कोई अंग्रेजों के खिलाफ विरोध न कर सके।
3 प्रश्न : सर टामस ‘हे’ के मैना पर दया-भाव के क्या कारण थे?
उत्तर : सर टामस ‘हे’ के मैना पर दया-भाव के विभिन्न कारण थे-
- सर टामस ‘हे’ स्वभाव से ही दयालु रहे होंगे, तभी तो वे उस सुन्दर बालिका को देखते ही रुक गए और उसके जीवन में रुचि लेने लगे।
- सर टामस ‘हे’ मैना को पहचान गए। मैना उनकी मृत बेटी ‘मेरी’ की बचपन की सहेली थी। तब ‘हे’ उनके घर भी आया करते थे। इन बातों ने ‘हे’ के दिल में मैना के प्रति ममता जगा दी।
- मैना ने स्वयं अपनी करुणापूर्ण बातों से ‘हे’ के मन में करुणा जगा दी।
4 प्रश्न : मैना की अंतिम इच्छा थी कि वह उस प्रासाद के ढेर पर बैठकर जी भरकर रो ले लेकिन पाषाण हृदय वाले जनरल ने किस भय से उसकी इच्छा पूर्ण न होने दी?
उत्तर : जनरल आउटरम ने प्रासाद पर जी भर रो लेने संबंधी मैना की इच्छा इसलिए पूरी नहीं होने दी क्योंकि वह अंग्रेज़ सरकार का जनरल था। वह अंग्रेज सरकार के प्रति कुछ ज्यादा ही वफादारी दिखा रहा था। मैना के प्रति सहानुभूति दिखाने पर उसे अंग्रेज़ सरकार द्वारा दंडित भी कर सकते थे। मैना को छोड़ देने पर कुछ लोग पुनः विद्रोह कर सकते थे।
5 प्रश्न : बालिका मैना के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएँ आप अपनाना चाहेंगे और क्यों ?
उत्तर : बालिका मैना के निडर भाव और महल के प्रति प्रेम को मैं अपनाना चाहूँगा। जब सेनापति ‘हे’ अपने सैनिकों के साथ उसके राजमहल को तोड़ने आया तो उसने निडर होकर उनका सामना किया। उसे अपने पकड़े जाने का डर था, फिर भी वह ‘हे’ के सामने आई। उसे राजमहल न तोड़ने की प्रार्थना की, तर्क दिए और उसके मन में करुणा जगाई।
यह भी पढ़ें – | NCERT / CBSE Solution for Class 9 (Hindi) |
माटी वाली प्रश्न-उत्तर | |
कृतिका भाग-1 | |
क्षितिज भाग 1 |
6 प्रश्न : ‘टाइम्स’ पत्र ने 6 सितंबर को लिखा था-‘बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्तान्त नाना साहब को नहीं पकड़ सकी’। इस वाक्य में ‘भारत सरकार’ से क्या आशय है?
उत्तर : इस वाक्य में भारत सरकार से यह आशय है कि पराधीन भारत में ब्रिटिश शासन के निर्देश पर चलने वाली वह सरकार जिसे अंग्रेज़ अधिकारी चलाते थे और भारतीयों पर अत्याचारपूर्ण व्यवहार करते थे।
रचना और अभिव्यक्ति
प्रश्न 7. स्वाधीनता आंदोलन को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के लेखन की क्या भूमिका रही होगी?
उत्तर : स्वाधीनता आंदोलन को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के लेखन की भूमिका निश्चित रूप से अहम रही होगी क्योंकि इस प्रकार के लेखों को पढ़कर भारतीय लोग अंग्रेजों के प्रति गुस्से से भर जाते होंगे और आंदोलन में भारी संख्या में शामिल होकर उसे उग्र और भयंकर बना देते होंगे। साथ ही अंग्रेज़ों को भारत से निकालने के लिए पूरे प्रयत्न करते रहे होंगे।
प्रश्न 8. कल्पना कीजिए कि मैना के बलिदान की यह खबर आपको रेडियो पर प्रस्तुत करनी है। इन सूचनाओं के आधार पर आप एक रेडियो समाचार तैयार करें और कक्षा में भावपूर्ण शैली में पढ़ें।
उत्तर – कल आधी रात को खंडहर पर रोती हुई नाना साहब की पुत्री मैना को अंग्रेज़ सेनापति अउटरम ने गिरफ्तार कर लिया था। उसने क्रूर अउटरम से जी भर के रोने की अनुमति मांगी थी, किंतु उसका दिल नहीं पसीजा। समाचार है कि उसे पूरी तैयारी के साथ तैयार की गई भयंकर आग में झोंक दिया गया। दुष्ट सेनापति अउटरम ने इस कुकृत्य को ब्रिटिश सरकार का आदेश बताया। कानपुर की जनता ने मैना को देवी समझकर प्रणाम किया। अउटरम द्वारा किए गए इस कृत्य को भारतवासी कभी भुला नहीं पाएंगे।
प्रश्न 9. इस पाठ में रिपोर्ताज के प्रारंभिक रूप की झलक मिलती है लेकिन आज अखबारों में अधिकांश खबरें रिपोर्ताज़ की शैली में लिखी जाती हैं। आप
(क) कोई दो खबरें किसी अखबार से काटकर अपनी कॉपी में चिपकाइए तथा कक्षा में पढ़कर सुनाइए। (ख) अपने आसपास की किसी घटना का वर्णन रिपोर्ताज़ शैली में कीजिए।
उत्तर : इन प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थी स्वयं दें।
प्रश्न 10. आप किसी ऐसे बालक/बालिका के बारे में एक अनुच्छेद लिखिए जिसने कोई बहादुरी का काम किया हो।
उत्तर : इन प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थी स्वयं दें।
नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया का सारांश
भाषा-अध्ययन
प्रश्न 11. भाषा और वर्तनी का स्वरूप बदलता रहता है। इस पाठ में हिंदी गद्य का प्रारंभिक रूप व्यक्त हुआ है जो लगभग 75-80 वर्ष पहले था। इस पाठ के किसी पसंदीदा अनुच्छेद को वर्तमान मानक हिंदी रूप में लिखिए।
उत्तर : उसी दिन संध्या के समय लॉर्ड केनिंग का एक तार आया, जिसका आशय इस प्रकार था-“लंडन
के मंत्रिमंडल का यह मत है कि नाना का स्मृति-चिह्न तक मिटा दिया जाए। इसलिए वहाँ की आज्ञा के विरुद्ध कुछ नहीं हो सकता।” उसी क्षण क्रूर जनरल अउटरम की आज्ञा से नाना साहब के सुविशाल राजमंदिर पर तोप के गोले बरसने लगे। घंटे भर में वह महल मिट्टी में मिला दिया गया।
इस पोस्ट के माध्यम से हम क्षितिज भाग 1 कक्षा-9 पाठ-5 (NCERT solutions for class 9 kshitij bhag-1) के नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया (Nana Sahab ki Putri Devi Maina ko Bhasm Kar Diya Gaya) कहानी जो कि चपला देवी (Chapla Devi) द्वारा लिखित हैं के प्रश्न-उत्तर के बारे में जाने । उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। किसी भी तरह का प्रश्न हो तो आप हमसे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकतें हैं। साथ ही हमारे Blogs को Follow करे जिससे आपको हमारे हर नए पोस्ट कि Notification मिलते रहे।
आपको यह सभी पोस्ट Video के रूप में भी हमारे YouTube चैनल Education 4 India पर भी मिल जाएगी।
क्षितिज भाग 1 | सारांश | प्रश्न-उत्तर |
अध्याय- 1 | दो बैलों की कथा | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 2 | ल्हासा की ओर | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 3 | उपभोक्तावाद की संस्कृति | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 4 | साँवले सपनों की याद | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 5 | नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 6 | प्रेमचंद के फटे जूते | |
अध्याय- 7 | मेरे बचपन के दिन |