Kaidi Aur Kokila Question Answer | कैदी और कोकिला प्रश्न उत्तर | NCERT Solutions for class 9 kshitij chapter 12
आज हम आप लोगों को क्षितिज भाग 1 कक्षा-9 पाठ-12 (NCERT Solutions for hindi class 9 kshitij bhag-1 Chapter – 12) कैदी और कोकिला काव्य खंड के प्रश्न-उत्तर (Kaidi Aur Kokila Question Answer ) के बारे में बताने जा रहे है, जो कि माखनलाल चतुर्वेदी (Makhanlal Chaturvedi) जी द्वारा लिखित हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपको और भी NCERT हिन्दी से सम्बन्धित पोस्ट चाहिए तो आप हमारे website के Top Menu में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
Kaidi Aur Kokila Question Answer | कैदी और कोकिला प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1: कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर : आधी रात को कोयल की कूक सुनकर कवि को यह लगा कि वह उसे कुछ कहना चाहती है। कोयल या तो उसे (कैदी या कवि) लगातार लड़ते रहने की प्रेरणा देना चाहती है या उसकी यातनाओं से मिलने वाले दर्द को बाँटना चाहती है। उसे लगता है कि कोकिल कवि के दुखों को देखकर अपने आँसू बहा रही है और चुपचाप अँधेरे को बेधकर विद्रोह की चेतना जगा रही है।
प्रश्न 2: कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?
उत्तर : कवि ने कोकिल के बोलने पर निम्नलिखित कारणों की संभावना जताई है-
- कोयल जेल में बंद स्वतंत्रता सेनानियों को देशवासियों की दुर्दशा के बारे में बताने आयी है।
- कोयल कैद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को धैर्य बँधाने एवं दिलासा देने आई है।
- कोयल कैद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के दुखों पर मरहम लगाने आई है।
- कोयल पागल हो गई है जो आधी रात में चीख रही है।
प्रश्न 3 : किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?
उत्तर : पराधीन भारत में ब्रिटिश शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है क्योंकि ब्रिटिश शासक बेकसूर भारतीयों पर घोर अत्याचार कर रहे थे। उन्होंने जेल में बंद स्वतंत्रता सेनानियों को तरह-तरह की यातनाएँ दीं। उन्हें कोल्हू के बैल की तरह जोता गया।
प्रश्न 4 : कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर : पराधीन भारत के समय के जेलों में भारतवासियों को पशुओं की भाँति-रखा जाता था। उन्हें इस प्रकार की यातनाएँ दी जाती थीं कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-
- उन्हें ऊँची-ऊँची दीवारों वाली जेलों में कैद कर के रखा जाता था।
- उन्हें दस फुट की छोटी-छोटी कोठरियों में कैद कर के रखा जाता था।
- उन्हें भरपेट खाने के लिए खाना भी नहीं दिया जाता था।
- उनके साथ पशुओं-सा व्यवहार किया जाता था।
- उन्हें बात-बात पर सिर्फ गालियाँ ही दी जाती थीं।
- उन्हें तड़प-तड़प कर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था।
काव्य खंड | |
भावार्थ | प्रश्न–उत्तर |
कबीर दास की साखियाँ | प्रश्न-उत्तर |
वाख | प्रश्न उत्तर |
सवैये | प्रश्न-उत्तर |
प्रश्न 5 : भाव स्पष्ट कीजिए-
(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!
(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कूँआ।
उत्तर :
(क) कवि के अनुसार, संसार में दुख-ही-दुख हैं, यदि कहीं पर कुछ मृदुलता और सरसता बची भी है तो वह कोयल के मधुर स्वर में ही बची है। अतः कोयल मृदुलता भरे स्वरों की रखवाली करने वाली है। कवि कोयल से पूछते है कि आखिर वह जेल में अपना मधुर स्वर गुँजाकर उसे क्या कहना चाहती है!
(ख) इसमें ब्रिटिश शासन की असहनीय यातनाएँ झेलता हुआ कवि स्वाभिमानपूर्वक कहता है कि वह अपने पेट पर कोल्हू का जूआ बाँधकर चरसा चला रहा है। इससे यह आशय है कि उनसे पशुओं जैसा सख्त काम कराया जा रहा है, फिर भी वह हार नहीं मान रहे है। जिसके कारण ब्रिटिश सरकार की अकड़ ढीली पड़ती जा रही है। यह सब देखकर अब अंग्रेज़ों को समझ आ गया है कि अब इन सेनानियों पर अत्याचार करने से भी वे सफल नहीं हो सकते है।
प्रश्न 6 : अर्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?
उत्तर : आधी रात में कोयल की चीख सुनकर कवि को यह अंदेशा होता है कि उसने भारतीयों के अंदर उपस्थित आक्रोश एवं असंतोष की ज्वाला को देख लिया होगा। यह ज्वाला जंगल में लगने वाली आग के समान भयंकर रही होगी। कोयल उसी ज्वाला (क्रांति) की सूचना देने के लिए जेल परिसर के पास आई है।
प्रश्न 7 : कवि को कोयल से ईष्या क्यों हो रही है?
उत्तर : कवि को कोयल से इसलिए ईर्ष्या हो रही है क्योंकि कोयल स्वतंत्र होकर आकाश में उड़ रही है, जबकि कवि जेल में बंदी है। कोयल पेड़ों की टहनियों में बैठकर हरियाली का आनंद ले रही है, जबकि कवि दस फुट की काल कोठरी में जीने के लिए विवश है। कोयल के सुरीले गीत की सभी सराहना करते हैं, जबकि कवि के लिए रोना भी गुनाह हो गया है।
प्रश्न 8 : कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?
उत्तर : कवि के स्मृति पटल पर कोयल का यूँ असमय अत्यंत मधुर स्वर में गीत गाना विचित्र सा लग रहा है। जिन्हें अब वह नष्ट करने पर तुली है।
प्रश्न 9 : हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
उत्तर : पं. माखनलाल चतुर्वेदी क्रांतिकारी कवि थे, उन्होनें स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वयं से प्रेरणा प्राप्त करके संघर्ष का मार्ग अपनाया था। वे जेल को अपना प्रिय आवास मानते थे तथा हथकड़ियों को गहना समझते थे। उन्हें कभी भी किसी गलत कार्य के लिए हथकड़ी नहीं पहननी पड़ी। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के महान उद्देश्य के लिए हथकड़ियाँ स्वीकार कीं, अतः उनसे उनका गौरव और भी बढ़ा। समाज ने उन्हें उन हथकड़ियों के लिए प्रतिष्ठा प्रदान की। इसलिए उन्होंने हथकड़ियों को गहना कहा।
प्रश्न 10 : ‘काली तू …. ऐ आली!’-इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।
उत्तर : ‘काली तू … ऐ आली!’ इन पंक्तियों में काली शब्द की आवृत्ति बार-बार हुई है। इस शब्द का अर्थ भी उसके संदर्भानुसार है। संदर्भ के अनुसार काली शब्द के निम्नलिखित अर्थ हैं-
- हथकड़ियाँ, रात, कोयल आदि का रंग काला बताने के लिए।
- अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण कारनामों को बताने के लिए।
- पराधीन भारतीयों के भविष्य को अंधकारमय बताने के लिए।
- अंग्रेज़ों के प्रति भारतीयों के मन में उठने वाले आक्रोश के संबंध में।
Kaidi Aur Kokila Bhavarth in Hindi – कैदी और कोकिला कविता का अर्थ
(1)
क्या गाती हो?
क्यों रह-रह जाती हो?
कोकिल बोलो तो!
क्या लाती हो?
संदेशा किसका है?
कोकिल बोलो तो!
भावार्थ : Read More
इस पोस्ट के माध्यम से हम क्षितिज भाग-1 कक्षा-9 पाठ-12 (NCERT Solutions for hindi class-9 kshitij bhag-1 Chapter -12) कैदी और कोकिला काव्य खंड के प्रश्न-उत्तर (Kaidi Aur Kokila Question Answer ) के बारे में जाना, जो किमाखनलाल चतुर्वेदी(Makhanlal Chaturvedi) जी द्वारा लिखित हैं। उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। किसी भी तरह का प्रश्न हो तो आप हमसे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकतें हैं। साथ ही हमारे Blogs को Follow करे जिससे आपको हमारे हर नए पोस्ट कि Notification मिलते रहे।
आपको यह सभी पोस्ट Video के रूप में भी हमारे YouTube चैनल Education 4 India पर भी मिल जाएगी।
कृतिका भाग-1 ( गद्य खंड ) | ||
सारांश | प्रश्न-उत्तर | |
अध्याय- 1 | इस जल प्रलय में | प्रश्न-उत्तर |
अध्याय- 2 | मेरे संग की औरतें | प्रश्न-उत्तर |
अध्याय- 3 | रीढ़ की हड्डी | प्रश्न-उत्तर |
अध्याय- 4 | माटी वाली | प्रश्न-उत्तर |
अध्याय- 5 | किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया | प्रश्न-उत्तर |
क्षितिज भाग -1 ( गद्य खंड ) |
||
सारांश | प्रश्न-उत्तर | |
अध्याय- 1 | दो बैलों की कथा | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 2 | ल्हासा की ओर | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 3 | उपभोक्तावाद की संस्कृति | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 4 | साँवले सपनों की याद | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 5 | नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया | प्रश्न -उत्तर |
अध्याय- 6 | प्रेमचंद के फटे जूते | प्रश्न-उत्तर |
अध्याय- 7 | मेरे बचपन के दिन | प्रश्न-उत्तर |
अध्याय- 8 | एक कुत्ता और एक मैना |
संचयन भाग 1 | |
सारांश | प्रश्न–उत्तर |
गिल्लू | प्रश्न-उत्तर |
स्मृति | प्रश्न-उत्तर |
कल्लू कुम्हार की उनाकोटी | प्रश्न-उत्तर |
स्पर्श भाग – 1 | |
सारांश | प्रश्न–उत्तर |
दुःख का अधिकार | प्रश्न-उत्तर |
एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा | प्रश्न-उत्तर |
तुम कब जाओगे, अतिथि | प्रश्न-उत्तर |